Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : दीपिका पिता को देंगी पुरस्कार राशि

झारखण्ड की 17 वर्षीय तीरंदाज दीपिका ने आईएएनएस से कहा, "शायद मुझे मेरे करियर में बहुत जल्दी स्वर्ण पदक मिल गया है लेकिन अभी मैं इतनी बड़ी नहीं हूं कि यह तय कर सकूं कि मैं अपनी पुरस्कार राशि किस तरह खर्च करूंगी। मैं यह राशि अपने माता-पिता को दूंगी और वे तय करेंगे कि इसका क्या करना है। वैसे मैं उनसे अपने लिए नए उपकरण खरीदने को कहूंगी।"

खेल मंत्रालय ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वालों को 20 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दीपिका के प्रदर्शन के लिए उन्हें 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

दीपिका पिछले साल ओग्डेन में विश्व चैम्पियनशिप जीतने के बाद सुर्खियों में छा गई थीं। वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने को विश्व चैम्पियनशिप जीतने के बराबर बताती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+