Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : आयरलैंड को मिला 312 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 134 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाने वाले गुपटिल के अलावा जेसी राइडर, जेम्स फ्रेंकलिन तथा रॉस टेलर की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए।

राइडर 53 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि टेलर ने 38 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। टेलर ने 33 रन बनाए। फ्रेंकलिन ने 44 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 49 रनों की पारी खेली।

स्कॉट स्टायरिस 15 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 तथा नेथन मैक्लम पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम और जैकब ओरम ने निराश किया।

मैक्लम केवल एक रन बना सके जबकि ओरम के बल्ले से पांच रन ही निकले। आयरलैंड की ओर से ट्रेंट जॉन्सटन को दो सफलता मिली।

वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप के पिछले संस्करण के दौरान सुपर-8 दौर में पहुंचने वाली आयरलैंड की टीम की कमान अनुभवी विलियम पोर्टरफील्ड के हाथों में है जबकि न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी डेनियल विटोरी कर रहे हैं।

कीवी टीम विश्व कप की शुरुआत से ही इसमें हिस्सा ले रही है। वह पांच मौकों पर सेमीफाइनल में पहुंची है लेकिन उसे अब तक फाइनल में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है। कीवी टीम 1975, 1979, 1992 1999 और 2007 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 12, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+