निशानेबाजी वर्ल्ड कप में भारत का खाता खुला, पूजा घटकर ने जीता कांस्य
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज पूजा घटकर ने निशानेबाजी विश्वकप के महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत के लिए यह पहला पदक है। साथ ही पूजा का भी ये पहला वर्ल्डकप मेडल है। पूजा स्पर्धा में 228.2 प्वाइंट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। गोल्ड चीन की मेंगायो शी (252.1) के नाम रहा, जिन्होंने इस इवेंट में एक नया वर्ल्ड रेकॉर्ड भी कायम किया। वहीं रजत पदक पर चीन की ही लीजी डोंग (248.9) ने कब्जा जमाया।
27 साल की निशानेबाज पूजा की विश्व रैंकिंग 20 है। पूजा एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के अलावा विश्वकप में भी दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पूजा बहुत कम अंतर से 2014 के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं थीं। भारत में पहली बार निशानेबाजी विश्वकप का आयोजन हो रहा है। चार मार्च तक होने वाले विश्वकप में दुनिया के 50 देशों के 452 निशानेबाज अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसमें विश्व के कई जाने-माने नाम शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
