For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेनिस: जुआ खेलने के आरोप में जर्मन खिलाड़ी पर लगा 8 महीने का प्रतिबंध

नई दिल्ली। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी लुका गेलहार्ड्ट को मैचों पर 280 बार दांव लगाने (जुआ खेलने) के आरोप में आठ महीने के लिए प्रतिबंधित करने के अलावा 7,000 डालर का जुर्माना लगाया गया है। टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट (टीआईयू) ने इस जानकारी को देते हुए बताया कि 23 साल के गेलहार्ड्ट ने दिसम्बर 2012 और नवंबर 2015 के बीच ऑनलाइन माध्यम से जुआ खेलने वाले तीन अकाउंट के जरिये ये दांव लगाए, हालांकि जिन मैचों पर उन्होंने दांव लगाया वह उसका हिस्सा नहीं थे।

टीआईयू ने कहा कि विश्व रैंकिंग में 1065वें स्थान पर काबिज गेलहार्ड्ट अगर खेल के भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम का कोई और उल्लंघन नहीं करता है तो उसकी सजा को और जुर्माना राशि को आधा किया जा सकता है।टीआईयू ने कहा, '' अगर वह कोई और अनुशासनात्मक उल्लंघन नहीं करता है तो 16 दिसंबर 2018 से फिर से खेल सकेगा।''एटीपी के मुताबिक गेलहार्ड्ट ने अपने करियर में अब तक 11,775 डालर और 2018 में 3,000 डालर पुरस्कार राशि की कमाई की।

Story first published: Saturday, August 18, 2018, 16:51 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+