आईओए अध्यक्ष ने खेल मंत्री माकन को लताड़ा
नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने केन्द्रीय खेल मंत्री अजय माकन की आईओए के खिलाफ टिप्पणी करने की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। माकन ने कहा कि था सरकार को आईओए पर भरोसा नहीं है और इस खेल संस्था पर बड़ी राशि को संभालने के लिये विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने अगले साल होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों के आयोजन के संबंध में भी शंका व्यक्त की थी।
मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि खेल मंत्री दोहरा गेम खेल रहे हैं और चेताया कि इस तरह की सस्ती चाल से उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने बयान में कहा कि उत्साह का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति शालीनता की हद पार कर जाये। अपनी भाषा पर लगाम लगानी चाहिए। आईओए अध्यक्ष कहा ने कहा कि खेल मंत्री ने आईओए के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, हम उससे हैरान और निराश हैं।
हमें उम्मीद नहीं थी कि वह शीर्ष खेल संस्था के खिलाफ ऐसी बयानबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब उन्हें आईओए के खिलाफ इस तरह के दुर्भावनापूर्ण अभियान को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हैरत भरा है कि एक तरफ तो आप खेल पंचाट, नैतिकता और डोपिंग रोधी आयोग गठित करने की सकारात्मक शुरूआत की तारीफ करते हो और आपके अधिकारी इस संबंध में लगातार हमारे संपर्क में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर आप लगातार आईओए और राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के खिलाफ विरोधी अभियान चला रहे हो।
मल्होत्रा ने मांग की कि इस बात को भी साफ किया जाये कि आईओए ने मंत्री से धन राशि कब मांगी है। अगर माकन को आईओए पर भरोसा नहीं है कि तो उनका मंत्रालय दक्षिण एशियाई खेलों की मेजबानी के लिये सहायता मांगने के लिये बार बार उन्हें पत्रा क्यों लिख रहा है। मल्होत्रा ने कहा कि इसलिये हम जानना चाहते हैं कि आपकी योजना क्या है। उन्होंने यह बताते हुए कि आईओए को सरकार से अगले साल दक्षिण एशियाई खेलों के आयोजन के संबंध में बैठक करने के लिये चार पत्र मिल चुके हैं। अगर आपको हम पर भरोसा नहीं है तो आपका मंत्रालय आईओए से बैठक के लिये इतना बेकरार क्यों है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications