महिला रिले दौड़ में भारत को स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रैक ऐंड फ़ील्ड मुक़ाबलों में ये दूसरा स्वर्ण पदक है.
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रैक ऐंड फ़ील्ड मुक़ाबलों में मंगलवार को दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है.
भारत को ये स्वर्ण पदक दिलाया 4X400 महिला रिले टीम ने.
मनजीत कौर, सिनी जोसफ़, अश्वनी अकुंजी और मनदीप कौर की चौकड़ी ने नाइजीरिया और इंगलैंड के धावकों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.
इससे पहले सोमवार को 52 साल बाद कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को कृष्णा पूनिया ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया था. इस इवेंट में रजत और कांस्य पदक भी भारत के ही नाम रहा था.
ट्रैक ऐंड फ़ील्ड मुक़ाबलों इसके अलावा 4X100 पुरुष और महिला रिले दौड़ों में भारत ने कांस्य पदक हासिल किया है.
उधर बैडमिंटन में मंगलवार को भारतीय महिलाओं की युगल जोड़ी, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा फ़ाइनल में पहुंच गईं हैं.
गुट्टा और पोनप्पा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को मात दी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
