टीम इंडिया की 'ग्लैमरस गर्ल' टशन मारने में भी सबसे आगे, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। टीम इंडिया की स्टार प्लेयर हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेल कर ना सिर्फ देश का दिल जीता है बल्कि भारत की तरफ से विश्व कप सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी कर दिखाया है। अपनी धुंआधार पारी से कंगारुओं के छक्के छुड़ाने वाली इस खिलाड़ी ने सबको अपनी तरफ आकर्षित किया है। महिला विश्वककप के सेमीफाइनल मुकाबले में खेली गई यह अब-तक की सबसे एतिहासिक पारी में से एक है।
हरमनप्रीत अपनी कई पर्सनल तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यह स्टार मैदान में अच्छे-अच्छे धुरंधरों के छक्के छुड़ाती हैं तो मैदान के बाहर भी किसी ग्लैमरस से कम नहीं हैं।

पंजाब की रहने वाली है हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर 8 मार्च 1989 में पंजाब के मोगा में हुआ था। रमनप्रीत एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं और ये देश की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो बिग बैश लीग खेलने जा रही हैं।

रेलवे में नौकरी करने मुंबई आयी थी
हरमनप्रीत कौर 2014 में रेलवे में नौकरी करने के लिए मुंबई आई थी। उस वक्त महान खिलाड़ी सचिन ने हरमनप्रीत कौर की मदद की थी।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं
हरमनप्रीत कौर को 2012 में एशिया कप के लिए पहली बार कप्तान बनाया गया था। उस दौरान भारत ने यह टूर्नामेंट जीता था।

एक पारी में 9 विकेट ले चुकी हैं
हरमनप्रीत कौर ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए थे। उस मैच में भारत को एक पारी और 34 रन से जीत हासिल हुई थी।

2009 में वन-डे किया था डेब्यू
हरमनप्रीत ने साल 2009 में अपना पहला वन-डे पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वही उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

गली क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेटर तक
उनके पिता हरमंदर सिंह कहते हैं कि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत ने लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलनी शुरू की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
