श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। भारत ने 15 दिसंबर को राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला तीन रनों से जीता था जबकि मेहमान टीम ने नागपुर में खेला गया दूसरा मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था। कटक में खेला गया तीसरा मुकाबला भारत ने जीता था।
कटक की तरह इस मैच में भी भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बगैर ही मैदान में उतरी है। धौनी पर नागपुर एकदिवसीय मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा था। इस मैच के साथ कप्तान पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा। धौनी की अनुपस्थिति में वीरेंद्र सहवाग टीम की कमान संभाल रहे हैं।
भारतीय टीम को इस मैच के लिए स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की सेवाएं नहीं मिलेंगी। युवराज अंगुली में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। वह राजकोट और नागपुर में नहीं खेले थे। कटक में वह टीम में शामिल थे लेकिन इसके बाद उनकी चोट और गंभीर हो गई।
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच खेले हैं। इनमें से आठ में उसकी जीत हुई है जबकि तीन में उसे हार मिली है। चार मैच टाई रहे हैं। एक मैच बारिश में धुल गया था। दूसरी ओर, मेहमान टीम ने इस मैदान पर अब तक खेले गए छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। दो में उसे हार मिली है जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications