Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डोपिंग कांड पर माकन हुए सख्त, कोच का पत्ता साफ

नई दिल्ली। डोपिंग टेस्ट ने नया मोड़ ले लिया है। अब तक भारत के नौ खिलाड़ी डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पाये गये है। जिसके चलते पूरे खेल महकमें में हड़कंप मच गया है। खेल मंत्री ने इस मामलो को गंभीरता से लेते हए इस पूरे मामले पर जांच के आदेश दे दिये है। जिसमे सबसे पहले खेल मंत्री अजय माकन ने एथलीट कोच यूरी ओग्रोदनिक का पत्ता काट दिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर की रिले रेस में गोल्ड मैडल जीतने वाली प्रियंका बी डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पायी गयी है। इसलिए अब तक डोपिंग टेस्ट में 9 लोग पॉजिटीव पाये गये है जिससे पता चलता है कि हमारे खेल जगत में किस कदर धांधली मची हुई है।

अजय माकन ने डोपिंग कांड के लिए कोच को भी जिम्मेदार ठहराया है। माकन ने कहा कि जांच न सिर्फ एथलीटों को बल्कि कोच और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएंगी। खेल प्राधिकरण, नाडा और भारतीय एथलीट संघ ने डोप टेस्ट से संबधित जानकारियां मांगी है।
;

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+