Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हिमाचल में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं 12 नवंबर से

शिमला, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के अन्तर्गत दूसरी राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं ऊना के इन्दिरा स्टेडियम में 12 से 15 नवम्बर के बीच आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम आयु के ग्रामीण क्षेत्रों के 1050 खिलाड़ी भाग लेंगे।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक ज़े आऱ कटवाल ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है ताकि उनकी प्रतिभा में और निखार लाया जा सके और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के अलावा 150 कर्मी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे।

कटवाल ने कहा कि एथेलेटिक्स के अलावा ताईक्वांडो, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉक्िंसग तथा हॉकी प्रतियोगिताएं भी इस दौरान आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बास्केटबाल, कुश्ती, ताईक्वांडो और एथलेटिक्स खेलों की राज्य स्तरीय टीम जिसमें 45 खिलाड़ी शामिल हैं, 17 नवम्बर को चेन्नेई रवाना होगी जो पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान ग्रुप-1 के तहत दूसरी राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+