Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांए हाथ के स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम रहेगी : अमरनाथ

विश्व कप के 15 सदस्यीय भारतीय टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है जिसमें ऑफ स्पिन हरभजन सिह, रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर पीयूष चावला शामिल हैं।

वर्ष 1983 में विश्व कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अमरनाथ भारतीय टीम को संतुलित बता रहे हैं लेकिन उनका साथ ही साथ यह भी कहना है कि अगर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को शामिल किया जाता तो गेंदबाजी में और विविधता होती।

वेबसाइट 'स्पोर्टल डॉट को डॉट इन' ने अमरनाथ के हवाले से लिखा है, " चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए एक संतुलित टीम चुना है। लेकिन मुझे लगता है कि यहां एक बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज होना चाहिए था जिससे गेंदबाजी में विविधता होती और वह हमारे लिए मददगार साबित होता।"

साठ वर्षीय अमरनाथ ने कहा, " मुझे लगता है कि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज का यहां अहम भूमिका निभा सकता है-विशेष तौर पर भारत में। चयनकर्ताओं का शायद यह मानना है कि इसकी कमी युवराज सिंह पूरा कर सकते हैं।"

अमरनाथ का कहना है कि उपमहाद्वीप के खिलाड़ी ऑफ स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं लेकिन उन्हें बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खेलने में कठिनाई होगी, खासतौर पर घुमाव लेती विकेट पर।

अमरनाथ ने कहा, "हमारे पास ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए यूसुफ पठान और सुरेश रैना टीम में शामिल थे इसलिए यहां एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज की जरूरत थी। भारतीय टीम में ओझा लगातार खेलते रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इसलिए वह एक अच्छा विकल्प थे।" अमरनाथ ने कहा कि उपमहाद्वीप के विकेट के बारे में सभी को पता है कि वह किस प्रकार का व्यवहार करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 31, 2011, 19:25 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+