आस्ट्रेलियन ओपन : फेडरर सेमीफाइनल में पहुंचे
मेलबर्न। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। गत चैम्पियन फेडरर ने मंगलवार को पुरुषों की एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हम वतन खिलाड़ी स्टानिसलास वावरिंका को 6-1, 6-3, 6-3 से हरा दिया। यह आठवां मौका है जब फेडरर लगातार रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर 2004, 2006, 2007 और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं। फेडरर छह बार विम्बल्डन और पांच बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं तथा एक बार फ्रेंच ओपन भी जीत चुके हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications