रणजी ट्रॉफी : पहले दिन रेलवे ने बनाए 241 रन (लीड-1)
दिन का खेल खत्म होने तक येरे गौड़ (44) और निलेश कुमार चौहान (31) नाबाद लौटे। गौड़ ने 156 गेंदों पर चार चौके लगाए हैं जबकि चौहान 79 गेंदों पर चार चौके लगाकर गौड़ का साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजें के बीच नौंवे विकेट के लिए अब तक 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रेलवे की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज श्रेयस खनोलकर सात रन के निजी योग पर रनआउट हो गए।
कप्तान संजय बांगड़ दो रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर पीनल शाह को कैच थमा बैठे। मुरली कार्तिक ने 96 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान नौ चौके और दो छक्के लगाए।
प्रशांत अवस्थी ने 79 गेंदों पर चार चौके की मदद से 34 रन बनाए। अवस्थी को मुनाफ पटेल ने राकेश सोलंकी के हाथों कैच करवाया। कार्तिक ने अवस्थी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की।
हरफनमौला जयप्रकाश यादव ने 64 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाए। यादव को भागर्व भट्ट ने अम्बाती रायडू के हाथों लपकवाया।
महेश रावत (5), धीरेन साल्वी (शून्य) और करण शर्मा (4) ने निराश किया।
बड़ौदा की ओर से तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि यूसुफ पठान ने दो और भार्गव भट्ट ने एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications