रणजी ट्रॉफी : राजस्थान को 337 रनों की बढ़त
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने चार विकेट पर 484 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के बूते राजस्थान का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है जबकि मुम्बई के लिए खिताब बचा पाना मुश्किल दिख रहा है।
तीसरे दिन 71 पर नाबाद लौटने वाले अशोक मनेरिया ने 121 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा पुछल्ले बल्लेबाज के तौर पर विवेक यादव ने 38 तथा दीपक चाहर ने 33 रनों का योगदान दिया। मनेरिया ने अपनी 206 गेंदों की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए।
राजस्थान के लिए विनीत सक्सेना (143) और कप्तान ऋषिकेश कानितकर (113) ने शानदार सैकड़ा जड़ा जबकि रश्मी पारीदा ने 53 रनों का योगदान दिया। यह मैच मुम्बई के गेंदबाज अभिषेक नायर के लिए यादगार रहा क्योंकि उन्होंने 131 रन देकर सात विकेट अपनी झोली में डाले।
मुम्बई ने चौथे दिन भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 22 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि साहिल कुकरेजा ने आठ रन जोड़े हैं। रोहित ने अपनी 21 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications