Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक राउंडअप : जानिए अलग-अलग खेलों में भारत के लिए कैसा रहा छठा दिन

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलंपिक 2016 का छठा दिन भी भारत के लिए कोई पदक लेकर नहीं आया। हालांकि, कुछ खुश करने वाली खबरें जरूरी आईं। स्टार शटलर सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने जीत से आगाज़ किया है। साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम 36 सालों के बाद ओलंपिक इतिहास में पहली बार क्ववॉर्टरफाइनल में पहुंच गई और तीरंदाजी में दीपिका कुमार और बोम्बायला देवी हारकर बाहर हो गईं। Twitter विवाद : शोभा डे ट्वीट मामले पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मिलाए अभिनव बिंद्रा के सुर में सुर

हॉकी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड से 2-1 से हार गई। इसके बावजूद वह क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गई। भारत को लगातार 5 पैनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन वो गोल में तब्दील नहीं हुए। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम को अमेरिका ने 3-0 से हरा दिया। रियो ओलंपिक : बैडमिंटन में भारतीय महिलाओं ने किया निराश, हार से हुई शुरुआत

टेनिस

भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के सामंथा स्टोसर और जॉन पीयर्स को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया।

आर्चरी (तीरंदाजी)

भारतीय महिला तीरंदाजों का राउंड आॅफ 16 मुकाबले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दीपिका कुमारी और बोम्बायला देवी हारकर बाहर हो गईं। इसी के साथ उन दोनों का भारत के लिए पदक जीतने का सपना भी अधूरा रह गया।

बॉक्सिंग

मुक्केबाजी की बैंटमवेट कैटेगरी में शिव थापा ने भारतीय चुनौती पेश की और पहले मैच में ही हारकर बाहर हो गए। शिव मौजूदा ओलंपिक चैंपियन क्यूबा के रोेबेसी रामी रेज से हार गए।

बैडमिंटन

बैडमिंटन में भारत के लिए मिश्रित दिन रहा। महिला डबल्स में जहां ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा हाकर बाहर हो गए, वहीं साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

गोल्फ

गोल्फ के पहले दिन भारत के एसएसपी चौरसिया 27वें और अनिर्बान लाहिरी 50वें स्थान पर रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+