सुहैल ने कहा, "सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की योजना को लेकर मैं हैरान हूं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी में बदलाव चौंकाने वाले थे।"
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक सुहैल ने कहा, "अगर मैदान पर गलतियां हो रहीं थीं और कप्तान को भी कुछ सूझ नहीं रहा था तो उस समय यह कोच का फर्ज था कि वह मैदान पर अपना संदेश भिजवाते।"
गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।