Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोटेरा में सचिन छू सकते हैं 30,000 रनों का शिखर

सचिन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रनों का आकंडा छूने के लिए महज 39 रनों की दरकार है। वह अब तक कुल 596 अंतर्राष्ट्रीय मैच (टेस्ट एवं एकदिवसीय) खेले हैं जिनमें उन्होंने 29,961 रन बनाए हैं। उसमें उनके 87 शतक भी शामिल हैं।

वैसे भी मोटेरा का मैदान मास्टर ब्लास्टर के लिए अब तक भाग्यशाली रहा है। यहां अब तक उन्होंने छह मैच खेले हैं जिनमें 43.00 की औसत से 473 रन बनाएं हैं। यहां उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। मोटेरा में उनका उच्चतम स्कोर 217 रनों का है।

सचिन ने 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय करियर में 20 वर्ष पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने 159 टेस्ट मैच खेला है जिनमें 54.58 की औसत से 12,773 रन बनाया है। इनमें 42 शतक शामिल हैं। एकदिवसीय मैचों में भी कोई खिलाड़ी उनके आसपास नहीं फटकता। उन्होंने 436 एकदिवसीय मैचों में 44.50 की औसत से 17,178 रन बनाए हैं, जिनमें 45 शतक शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+