For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

होबार्ट इंटरनेशनल: सानिया मिर्जा का शानदार प्रदर्शन जारी, डबल्स सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की डब्ल्यूटीए सर्किट में वापसी सकारात्मक रूप से जारी है। उन्होंने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में चल रहे होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यूक्रेन की नाडिया किचेनोक के साथ मिलकर, भारतीय स्टार सानिया ने क्वार्टर फाइनल में वानिया किंग और क्रिस्टीना मैकहेल की अमेरिकी जोड़ी को 6-2, 4-6, 10-4 से हराकर डबल्स सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

एक समय यह मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन सानिया और नादिया की जोड़ी ने टाई-ब्रेक में मैच अपने नाम कर लिया। अब पांचवीं वरीयता प्राप्त सानिया की जोड़ी का सेमीफाइनल में शुक्रवार को मुकाबला स्लोवेनियाई-चेक जोड़ी तमारा जिदानसेक और मैरी बुजकोवा से होगा। इससे पहले नाडिया किचेनोक की भागीदारी में सानिया ने जार्जिया की ओक्साना कलाश्निकोवा और जापान मियू काटो की जोड़ी को 2-6, 7-6 (3), [10-3] से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इस मैच में शामिल सभी 4 खिलाड़ियों की नर्व का टेस्ट हुआ। सानिया और किचेनोक की जोड़ी टाईब्रेक में ताकतवर साबित हुई जब दोनों जोड़ियों का एक-एक सेट हो चुका था।

33 वर्षीय सानिया दो साल में अपने पहले टूर्नामेंट में खेल रही हैं। उसका आखिरी टूर्नामेंट अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन था, जिसमें उन्हें और उनकी जोड़ीदार पेंग शुआई को सेमीफाइनल में हार मिली थी। पूर्व विश्व नंबर 1 मिर्जा ने चोट और फिर बेटे को जन्म देने के कारण खेल से लंबा ब्रेक लिया था। 33 वर्षीय सानिया आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं। फिलहाल सानिया प्रोटेक्टेड रैकिंग का इस्तेमाल कर रही हैं। सानिया अगले सप्ताह एक और ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए भी उतरेगी क्योंकि वह मेलबर्न में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के लिए पैर जमाएगी। भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अब तक 6 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब अपने नाम कर चुकी हैं जिस दौरान उन्होंने तीन मिक्स्ड डबल्स टाइटल भी अपने नाम किए। वह दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी भी रही ।

Story first published: Thursday, January 16, 2020, 13:56 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+