गोरान इवानिसिविक खेले राष्ट्रपति भवन में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राष्ट्रपति भवन में आज बच्चों के लिए आयोजित टेनिस कैंप में दुनिया के जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ियों जैसे पूर्व विबंलडन चैंपियन गोरान इवानिसिविक, ब्रिटेन के चोटी के टेनिस खिलाड़ी टिन हनेमेन और मशहूर कोच डेन ब्लॉक्ज़म ने बच्चों को टेनिस के गुर सिखाए। ये कुछ देर के लिए बच्चों के साथ खेले भी।
टिप्स लिए
बता दें राष्ट्रपति भवन में यह कैंप ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन और ऑल इंडिया क्लब विंबलडन के सहयोग से आयोजित किया गया। कैंप के दौरान 25 बच्चों ने इन महान टेनिस खिलाड़ियों से टिप्स लिए।
और खेल भी
सूत्रों मे बताया कि प्रेसिडेंट एस्टेट के बच्चों को राष्ट्रपति भवन टेनिस, टेबल टेनिस और स्क्वॉश में कोचिंग कक्षाएं, साजो-सामान और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाता है। पर इस अवसर पर भारत के किसी मशहूर टेनिस खिलाड़ी का ना होना कुछ लोगों को खला भी। 'स्पोर्ट्स प्लस' की इस पहल के जरिए बच्चों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने में समर्थ बनाया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
