Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 304 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम की 131 रनों की बहुमूल्य पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए।

पारी की शुरुआत करने आए मैक्लम ने 46.2 ओवरों तक विकेट पर रहते हुए 129 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के लगाए। यह उनके करियर का दूसरा एकदिवसीय शतक है।

इसके अलावा मार्टिन गुपटिल ने 62 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुपटिल ने अपनी 70 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि विटोरी ने 33 गेंदों की तेज पारी में एक चौका लगाया। गुपटिल ने मैक्लम के साथ दूसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड ने मैक्लम के अलावा सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड (6), गुपटिल, रॉस टेलर (0), हरफनमौला स्कॉट स्टायरिश (9), कप्तान डेनियल विटोरी (30), नेथन ब्रूम (0) और केइल मिल्स (4) के विकेट गंवाए।

विटोरी ने 33 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया जबकि हरफनमौला जैकब ओरम 33 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। शेन बांड ने भी नाबाद 10 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज उमर गुल, हरफनमौला अब्दुल रज्जाक और शाहिद अफरीदी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद आमेर को एक सफलता मिली।

दोनों देशों के बीच पहली बार तटस्थ आयोजन स्थल पर खेली जा रही तीन मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 138 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+