गेंदबाजों की बदौलत पाकिस्तान मजबूत स्थिति में (लीड-1)
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए और न्यूजीलैंड की पहली पारी 99 रनों पर समेट दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे।
इस तरह पाकिस्तानी टीम ने अब तक न्यूजीलैंड पर 229 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मोहम्मद यूसुफ 10 और मिस्बाह-उल-हक एक रन बनाकर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने चार, दानिश कनेरिया ने तीन, उमर गुल ने दो और मोहम्मद आमेर ने एक सफलता हासिल की। पहली पारी में न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जबकि डेनियल फ्लिन ने 29 और ग्रांट इलियट ने 20 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तानी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मेजबान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। टिम मिशिंटोस (4), मार्टिन गुपटिल (0), पीटर फल्टन (0), ब्रेंडन मैक्लम (0), डेनियल विटोरी (6), डरेल टफी (3) और इयान ओ' ब्रायन (0) ने निराश किया।
इससे पहले, पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 264 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
पहले दिन 21 रनोंे पर नाबाद लौटने वाले कामरान अकमल ने 70 रनो की शानदार पारी खेली जबकि आमेर ने 21 और गुल ने 31 रनों का योगदान दिया।
कामरान ने अपनी 85 गेंदों की पारी के दौरान आठ चौके लगाए। आमेर ने 57 गेंदों पर तीन और गुल ने 58 गेंदों पर तीन चौके जड़े। न्यूजीलैंड की ओर से विटोरी और टफी ने चार-चार सफलताएं अर्जित कीं। ब्रायन को दो विकेट मिले।
तीन टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। डुनेडिन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 32 रनों के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications