Video: जब भीड़ में अपने नन्हें फैन को दबने से बचाया फेडरर ने
न्यूयॉर्क। स्विस खिलाड़ी और नंबर दो रोजर फेडरर अपने खेल के अलावा अपने सौम्य व्यवहार के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनकी सौम्यता का एक और नजारा उस समय देखने को मिला जब एक पांच वर्ष का बच्चा फेडरर के ऑटोग्राफ चाहता था लेकिन भीड़ की वजह से वह उनका ऑटोग्राफ नहीं ले सका।
मंगलवार को मैच के बाद जब फेडरर कोर्ट से जाने लगे तो काफी सारे फैंस उनका ऑटोग्राफ लेने की कोशिशों में लगे रहे। फेडरर ने टूर्नामेंट में अपने चौथे दौर का मैच जीतने के बाद फैंस को ऑटोग्राफ देना शुरू किया।
लेकिन तभी एक छोटा बच्चा इस भीड़ में फंस गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे बाहर निकले और अपने फेवरिट खिलाड़ी का ऑटोग्राफ ले।
फेडरर जिन्हें हमेशा एक अलर्ट खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है, उन्होंने वहां मौजूद सिक्योरिटी को इशारा किया। सिक्योरिटी गार्ड्स इस बच्चे को बाहर लेकर आए और फिर रोजर ने सबको छोड़कर अपने इस नन्हें फैन को ऑटोग्राफ देकर खुश किया।
यह बच्चा भीड़ में दब गया था और बस रो रहा था। रोजर ने उसके चेहरे पर मौजूद डर को महसूस किया और उसे तसल्ली दी। उसे चुप कराने के बाद फेडरर ने उसकी टोपी और टेनिस बॉल को साइन किया।
<center><iframe width="100%" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/ccJu8AMyUNY" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
