दीपिका बनीं सर्वोच्च वरीयता प्राप्त भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी
इससे पहले पूर्व स्क्वॉश खिलाड़ी मीशा ग्रेवाल 27वें क्रम पर पहुंची थीं। दीपिका ने बीते महीने 27वां क्रम हासिल करते हुए मीशा की बराबरी की थी और अब वह मीशा से आगे निकल गई हैं।
19 वर्षीय दीपिका ने जनवरी में आयोजित हॉरो ग्रीनविच ओपन के अंतिम-16 दौर में पहुंचकर वरीयता क्रम में यह उछाल पाई है। दीपिका ने क्वालीफाईंग मैच में अपने देश की जोशना चिनप्पा को हराया था लेकिन इसके बाद वह मिस्र की रानीम अल वेलेइ के हाथों हार गई थीं।
चेन्नई में जन्मीं दीपिका ने 2006 में पेशेवर स्क्व ॉया में कदम रखा था। वर्ष 2010 की शुरुआत उन्होंने 46वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर की थी लेकिन इसके अंत तक वह 29वें क्रम तक पहुंच गई थीं।
वर्ष 2010 में दीपिका ने दो डब्ल्यूआईएसपीए खिताब जीते थे। अप्रैल में दीपिका को इंडियन चैलेंजर का खिताब मिला था जबकि नवम्बर में उन्होंने नेपाल ओपन जीता था।
अपनी इस सफलता से गद्गद् दीपिका ने कहा, "मेरा लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक शीर्ष 10 में जगह बनाना है। इसके लिए मैं जोरदार मेहनत कर रही हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications