Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी को हराकर आरसीए अध्यक्ष बने सी.पी. जोशी (लीड-1)

जोशी को 19 मत मिले, जबिक मोदी 13 वोट ही बटोर सके। आरसीए के 21 में से 20 पदों पर सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे संपन्न हुआ। सूत्रों के अनुसार कुल 32 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

आईएएस अधिकारी और हाल ही में अविश्वास के जरिए अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय दीक्षित संघ के सचिव चुने गए हैं। राजस्थान में पहला मौका है जब क्रिकेट संघ की राजनीति में किसी कद्दावर राजनेता ने अहम भूमिका निभाई है।

इससे पहले जोशी और मोदी के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधे हो रहे मतदान के दौरान दोनोंे पक्षों के समर्थकों के बीच जबरदस्त हाथापाई और मारपीट की घटना के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर में स्थित आरसीए परिसर में हुए मतदान के दौरान दोनों पक्षोंे के समर्थकोंे ने जमकर नारेबाजी के साथ एक-दूसरे के साथ हाथापाई और मारपीट की। बाद में मतदान स्थल पर जिला प्रशासन को काफी संख्या राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल (आरएसी) के जवानोंे को तैनात करना पड़ा।

आरसीए चुनाव में जोशी खेमे ने जीत दर्ज की है। सचिव पद के लिए जोशी गुट के उम्मीदवार संजय दीक्षित ने राजेंद्र सिंह राठौड़ को 6 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए जोशी गुट के महेंद्र शर्मा ने मोदी खेमे के आमीन पठान को मात दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+