Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : कनाडा को हल्के में नहीं लेगा श्रीलंका

कागज पर ग्रुप-ए का यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा दिखता है लेकिन श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि उत्तरी अमेरिकी देश कनाडा को उनकी टीम हल्के में नहीं लेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएगी।

संगकारा का मानना है कि कनाडा में भारी उलटफेर करने की क्षमता है। अभ्यास मैच में कनाडा ने इसकी झलक दिखाई थी क्योंकि वह इंग्लैंड से सिर्फ 16 रन के अंतर से हारा था।

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ करना भी उनकी टीम के लिए बेहद जरूरी है और इस कारण से भी यह मैच काफी अहम बन गया है।

श्रीलंका को ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, केन्या और कनाडा के साथ रखा गया है। पाकिस्तान ने 1992 में विश्व कप जीता था जबकि आस्ट्रेलिया अब तक चार बार इस खिताब पर कब्जा कर चुका है।

दूसरी ओर, कनाडा की टीम इस विश्व कप के जरिए क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ने को ललायित है। उसे पता है कि अगले विश्व कप में उसे खेलने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि आईसीसी ने अगले विश्व कप में टीमों की संख्या 10 तक सीमित कर दी है। इस कारण कनाडा अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा।

कनाडाई टीम अपने सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी जॉन डेविडसन को यादगार विदाई देना चाहती है। डेविडसन विश्व कप के बाद संन्यास लेने वाले हैं। 40 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2003 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उस समय यह विश्व कप का सबसे तेज शतक का रिकार्ड था, जिसे बाद में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने तोड़ दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+