ब्रावो की ब्रेव पारी से धोनी की टीम जीती
चेन्नई। मैन आफ द मैच ड्वेन ब्रावो की 25 गेंद में 46 रन की नाबाद पारी से गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 मैच में केप कोबराज पर चार विकेट से जीत दर्ज की। 146 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग की टीम 12वें ओवर तक 77 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गई थी। इसके बाद ब्रावो ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगाकर चेन्नई सुपरकिंग की टीम को दो मैचों में पहली जीत दर्ज करने में मदद की । इस जीत से चेन्नई टूर्नामेंट के अगले दौर की दौड़ में बरकरार है।
चेन्नई सुपरकिंग्स को अंतिम 12 गेंद पर 23 रन की जरूरत थी और ब्रावो ने 19वें ओवर में डेल स्टेन के ओवर में 17 रन जोड़कर पासा पलट दिया। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने एलबी मोर्कल नाबाद 6 रन के साथ मिलकर दो गेंद शेष रहते हुए टीम को जीत दिलायी। ब्रावो ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जमाकर मैच चेन्नई के पक्ष में कर दिया। ब्रावो ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(15) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिये 43 रन की साझेदारी की।
इससे पहले केप कोबराज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 145 रन बनाए। स्लॉग ओवरों में केप कोबरा की टीम तेजी से रन नहीं जोड़ पाई। एक समय उम्मीद थी कि टीम 170 रन तक पहुंचेगी लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए केप कोबरा के बल्लेबाजों को 150 के अंदर ही रोक दिया। ओवेस शाह 45 और जेपी डुमिनी ने 29 रन बनाए। डुमिनी ने 20 रन देकर 4 विकेट भी हासिल किए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications