For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अपने व्यक्तिगत संबंध को लेकर पजेसिव हैं सानिया मिर्जा, क्यों?

नई दिल्ली। एक बार फिर से इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने पर्सनल रिलेशन पर टिप्पणी की है। सानिया ने खुलकर स्वीकारा कि वो अपने रिश्तों के लिए अधिकारवादी (पजेसिव) हैं।

रिश्तों को लेकर अधिकारवादी (पजेसिव)

टीवी प्रोग्राम 'नो फिल्टर नेहा' में सानिया ने कहा कि जब भी उनके निजी जीवन की बात आती है, तो वह अपने रिश्तों को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करती लेकिन वह अपने रिश्तों को लेकर अधिकारवादी (पजेसिव) रुख रखती हैं। हमें अब अपनी समस्याओं को लेकर अधिक बातचीत करनी होगी और वह भी बेहतर तरीके से।

अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं

अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं

आपको बता दें कि भारत की आन-बान शान सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से शादी की है। शादी के बाद वो लगातार अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी दोनों के प्रेम की कहानी सामने आती है तो कभी कहा जाता है कि दोनों अलग-अलग होने वाले हैं।

भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान

दोनों के रिश्ते पर बात इसलिए भी ज्यादा होती है क्योंकि दोनों ऐसे मूल्क से हैं, जिनके बीच प्रेम कम नफरत ज्यादा है। जिस वक्त दोनों की शादी हुई थी, उसी वक्त कुुुछ लोगों ने कहा था कि ये शादी चलेगी नहीं।

मेरा और सानिया का रिश्ता आसान नहीं

मेरा और सानिया का रिश्ता आसान नहीं

इसी बारे में बात करते हुए कुछ दिनों पहले शोएब ने मीडिया में बयान दिया था कि मुझे पता है मेरा और सानिया का रिश्ता आसान नहीं है, हम दो मूल्कों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करते हैं इसलिए हमें लेकर मीडिया हमेशा बातें करता रहता है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि हमारे बारे में वो कुछ भी अनाप-शनाप छाप दे।

हम पेशेवर खिलाड़ी

हम पेशेवर खिलाड़ी

मैं और सानिया एक-दूसरे से बेइतंहा प्यार करते हैं और साथ में खुश हैं। हम दुबई में साथ ही रहते हैं लेकिन हम पेशेवर खिलाड़ी हैं इसलिए हमें अपने काम पर भी ध्यान देना पड़ता है।

इस तरह से बात करने में क्या आनंद आता है?

इस तरह से बात करने में क्या आनंद आता है?

और तो और कभी कुछ लोग छाप देते हैं कि हम मां-बाप बनने वाले हैं अरे जब ऐसा कुछ होगा तो हम छुपाएंगे क्यों लेकिन पता नहीं क्यों लोगों को इस तरह से बात करने में आनंद आता है?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+