भारत ने पांचवीं बार श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए मजबूर किया
खास बात यह है कि पिछले चार मौकों पर भारतीय टीम ने पारी के अंतर से जीत हासिल की है। ग्रीन पार्क में भी श्रीलंकाई टीम पारी की हार के कगार पर पहुंच चुकी है। उसने 57 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं जबकि वह भारतीय टीम से उसकी पहली पारी की तुलना में 356 रन पीछे है।
श्रीलंकाई टीम को बैकफुट पर धकेलने का श्रेय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को जाता है, जिन्होंने भारत में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 75 रन देकर पांच विकेट झटके। वह अब तक छह विकेट झटक चुके हैं।
लगभग 18 महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रहे श्रीसंत ने कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया था। अपने उसी प्रदर्शन को इस मैच में भी दोहराते हुए श्रीसंत ने मेहमान टीम की अग्रिम पंक्ति को नेस्तनाबूत कर दिया।
श्रीसंत ने भारतीय धरती पर किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की। साथ ही उन्होंने अपने करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। इससे पहले उन्होने 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में 40 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications