वेलिंग्टन टेस्ट में पाकिस्तान की खराब शुरुआत
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तानी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 161 रनों के कुल योग पर अपने छह प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। दिन की समाप्ति तक कामरान अकमल 21 और मोहम्मद आमेर दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज- इमरान फरहत (32) और सलमान बट्ट ने अपेक्षाकृत अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उमर अकमल (46) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज मेजबान गेंदबाजों की सटीक दिशा और लंबाई के आगे नहीं टिक सका।
फरहत ने 98 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि बट्ट ने 103 गेंदों की पारी के दौरान चार चौके जड़े। पहले टेस्ट मैच में एक शतक और अर्धशतक लगाने वाले उमर ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेली। उमर ने 48 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जड़ा।
कप्तान मोहम्मद यूसुफ खाता खोले बिना ही पेवेलियन लौटे जबकि पाकिस्तानी मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए न्यूजीलैंड भेजे गए मिस्बाह उल हक सिर्फ 21 रन बना सके।
शोएब मलिक (9) ने भी निराश किया। मलिक पहले टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहे थे। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी ने तीन विकेट झटके हैं जबकि डरेल टफी को दो और इयान ओ' ब्रायन को एक सफलता मिली है।
तीन टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। डुनेडिन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 32 रनों के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications