Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : बोपन्ना-कुरैशी अगले दौर में, फेडरर की रिकॉर्ड 57वीं जीत (राउंडअप)

बोपन्ना और कुरैशी की 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शुक्रवार को पुरुषों के युगल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के जेरेमी कार्डी और अर्नाड क्लेमेंट की जोड़ी को 6-3, 4-6, 6-4 से हराया।

इससे पहले, बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्राजील के फ्रेंको फेरोरो और आंद्रेसा की जोड़ी को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी थी।

बोपन्ना और कु रैशी की जोड़ी का अगले दौर में मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के माइकल लोड्रा और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच की जोड़ी से होगा।

विश्व के दूसरे नम्बर के टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 57वीं जीत के साथ वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए हैं, जबकि जस्टिन हेनिन उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

फेडरर ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में बेल्जियम के खिलाड़ी जेवियर मालिसे को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-1 से हरा दिया।

16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर 2004, 2006, 2007 और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं।

फेडरर छह बार विम्बल्डन और पांच बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं तथा एक बार फ्रेंच ओपन भी जीत चुके हैं।

विश्व की पूर्व नम्बर एक बेल्जियम की महिला टेनिस खिलाड़ी हेनिन को रूस की खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने महिला एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में 6-4, 7-6 (10-8) से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हेनिन इस वर्ष दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के इरादे से उतरी थीं। हेनिन इस खिताब पर वर्ष 2004 में कब्जा जमा चुकी थीं।

23वीं वरीयता प्राप्त कुज्नेत्सोवा एक बार फ्रेंच ओपन और एक बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

अमेरिका के पूर्व नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी रोडिक शानदार जीत के साथ चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने हमवतन खिलाड़ी विक्टर त्रोइकी को 6-2 से हराया। त्रोइकी को पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुकाबले को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

रोडिक ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में नीदरलैंड के रॉबिन हास को 2-6, 7-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

रोडिक वर्ष 2003, 2005, 2007 और 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो चुके हैं।

इससे पहले, रोडिक ने बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले में रूस के इगोर कुनित्सयेन को 7-6 (9-7), 6-2, 6-3 से शिकस्त दी थी।

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कारोलाइन वोज्नियाकी आसान जीत के साथ अंतिम-16 में पहुंच गई हैं।

वोज्नियाकी ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के तीसरे दौर में 29वीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को 6-4, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

पिछले वर्ष वोज्नियाकी आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक पहुंची थीं। वोज्नियाकी करियर के पहला ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने अब तक 12 डब्ल्यूटीए महिला एकल खिताब जीते हैं।

विश्व की छठीं वरीयता प्राप्त इटली की महिला टेनिस खिलाड़ी फ्रांस्सिका शियावोन चौथे दौर में पहुंच गई हैं।

शियावोन ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के तीसरे दौर में रोमानिया की खिलाड़ी मोनिका निकुलेसकु को 6-0, 7-6 से शिकस्त दी।

चौथी वरीयता प्राप्त वीनस विलियम्स जर्मनी की खिलाड़ी एंड्रिया पेटकोविच के खिलाफ छह मिनट तक चले मुकाबले में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुकाबले को बीच में ही छोड़कर बाहर चली गईं।

इससे पहले, शियावोन वर्ष 2006 और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक का सफर तय कर चुकी हैं।

शियावोन ने पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इटली की ओर से यह खिताब जीतने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं।

विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजरेंका महिला वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की चैनले स्कीपर्स को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।

विश्व की 14वीं वरीयता प्राप्त रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा का शानदार प्रदर्शन जारी है। हाल में कंधे की चोट से उबरकर टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाली शारापोवा चौथे दौर में पहुंच गई हैं।

शारापोवा ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के तीसरे दौर में जर्मनी की खिलाड़ी जूलिया जॉर्ज को 4-6, 6-4, 6-4 से पराजित किया।

शारापोवा वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा कर चुकी हैं। इसके अलावा एक बार विम्बल्डन (2004) और एक बार अमेरिकी ओपन (2006) खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

स्पेन के खिलाड़ी टॉमी रिब्रेडो ने यूक्रेन के सर्गेई स्टाकव्होस्की को 5-7,6-2, 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

विश्व के छठीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के खिलाड़ी टॉमस बर्डिच ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के 28वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट को 6-2, 7-6, 6-2 से हरा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 21, 2011, 23:25 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+