Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शूटर हिना का हिजाब पहनकर खेलने से इंकार, वापस लिया नाम

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने ईरान में होने वाली एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसा उन्होंने चैंपियनशिप में हिजाब पहनने की अनिवार्यता के चलते किया है।

दो बार की ओलंपियन और पूर्व नंबर एक निशानेबाज हिना सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि वो ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगी जहां किसी खास लिबास की अनिवार्यता हो और इसीलिए दिसंबर में ईरान में होने वाली नौवीं एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी।

ईरान में होने वाली इस चैंपियनशिप में हिजाब पहनने की अनिवार्यता है, इसी के चलते हिना ने ये कदम उठाया। यह प्रतियोगिता दिसंबर में ईरान की राजधानी तेहरान में होगी।

हिना ने इंडियन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) को इस बाबत चिट्ठी लिखकर पहले ही अपने फैसले से अवगत करा दिया था। हिना के फैसले का एनआरएआई ने भी सम्मान किया है।

ट्वीट करके बताया, क्यों लिया नाम वापस

हिना ने शनिवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपने इस फैसले और इसकी पीछे की वजह को बताया।

हिना ने ट्वीट कर कहा कि हिजाब पहनने की अनिवार्यता के चलते मैंने ईरान में होने वाली निशानेबाजी प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लिया है। उन्होंने कहा कि मैं कोई इंकलाबी लड़की नहीं हूं लेकिन हिजाब को अनिवार्य करना खेल भावना के लिए ठीक नहीं है।

हिना ने कहा कि उन्हें एक खिलाड़ी होने पर गर्व है। खेल की वजह से दुनियाभर की तहजीबों और विचारधाराओं एक जगह पर संगम होता है। हिना ने उनके फैसले का सम्मान करने के लिए एनआरएआई का भी शुक्रिया अदा किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+