TOP 5: जानिए डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के इन पांच सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में
बेंगलुरू। डब्ल्यूडब्ल्यूई खेल इंडस्ट्री का शिखर है। कई लोगों का ख्वाब होता है कि वे डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में फाइट करें। एक बार मौका मिलने पर वे यहां हर हाल में जीतना चाहते हैं क्योंकि यहां जीतने वाला प्राइज और सोने से मालामाल कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें : दिलशान ने संन्यास के बाद बताई मन की बात तो हो गए भावुक
गोल्डन क्लब में शामिल होने का मतलब है कि वह सुपरस्टार इंडस्ट्री में सफल हो गया है। इस बारे में एक बार रिक फ्लेयर ने कहा था,'सुपरस्टार बनने के लिए तुम्हें सुपरस्टार को हराना होगा।' आइए जानते हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में सबसे ज्यादा चैंपियनशिप अपने नाम करने वाले 5 सुपरस्टार्स के बारे में :
5. जेबीएल (24)
- 17 बार के हार्डकोर चैंपियन
- 3 बार के World Tag Team Champion
- एक टाइम डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रह चुके हैं
- एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन
- एक बार के स्टेट्स चैंपियन
- एक बार के यूरोपियन चैंपियन
जैसा कि आपने पढ़ा कि टेक्सास में जन्मे जॉन ब्रैडशॉ लेफील्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास के बड़े चैंपियन हैं। इसके साथ ही स्मैकडाउन के इतिहास में सबसे ज्यादा दिन यानी 280 दिनों तक पर लगातार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रहे।
4. बूकर टी
- 11 टाम के डब्ल्यूसीडब्ल्यू टैग टीम के चैंपियन
- 5 बार के डब्ल्यूसीडब्ल्यू विश्व चैंपियन
- 4 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे
- 3 बार World टैग टीम चैंपियन रहे
- 2 बार हार्डकोर चैंपियन रहे
- एक बार विश्व हैवीवेट चैंपियन रहे
- एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे
बूकर टी वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग यानी डब्ल्यूसीडब्ल्यू में आने से पहले ही सुपरस्टार थे। 2011 में एज के रिकॉर्ड तोड़ने तक वह दुनिया की सबसे ज्यादा विश्व हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले सुपरस्टार थे।
3. क्रिस जेरिको (28)
- नौ बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे
- 5 बार विश्व टैग टीम चैंपियन
- 4 बार के क्रूजरवेट चैंपियन
- 3 बार के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन
- 2 बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग के विश्व चैंपियन
- एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन
- एक टाम के हार्डकोर चैंपियन
- एक बार के यूरोपियन चैंपियन
क्रिस जेरिको ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि अभी भी रेगुलर हैं। अपने इतने लंबे कॅरियर में उन्हें एक बार भी घायल नहीं होना पड़ा, जो कि वाकई बड़ी बात है।
2. रिक फ्लेअर(29)
- 14 बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग चैंपियन
- 3 बार WCW टैग टीम चैंपियन
- 2 बार World टैग टीम चैंपियन रहे
- 2 बार WCW इंटरनेशनल वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे
- 1 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे
नेचर बॉय के नाम से मशहूर रिक फ्लेअर अभी तक 16 विश्व टाइटल चैंपियशिप जीत चुके हैं।
1. एज (31)
- 12 बार के वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन
- 7 बार के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन
- 5 बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन
- 4 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन
- 2 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई टैग टीम चैंपियन
- 1 बार के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास के सबसे डेकोरेटेड चैंपियन के रूप में पहचान रखने वाले एज ने न सिर्फ अपने कॅरियर में सबसे ज्यादा चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है बल्कि उन्होंने 2 बार मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीता है। इसके साथ ही एक बार रॉयल रम्बल विजेता और किंग आॅफ द रिंग विजेता भी रह चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
