सिडल और हॉरित्ज ने बनाए रखी मीडिया से दूरी
नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग में गरीब और बेसहारा बच्चों के बीच काम करने वाली सहायतार्थ संस्था 'रेड डस्ट' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आस्ट्रेलियाई टीम को दो मौजूदा सदस्य-तेज गेंदबाज पीटर सिडल और स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरित्ज भी शरीक हुए।
इस कार्यक्रम में आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच और आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य मेलानी जोन्स ने भी हिस्सा लिया। कास्प्रोविच और जोंस जहां मीडिया से खुलकर बात करते दिखे वहीं सिडल और हॉरित्ज ने दूरी बनाए रखी।
पूछने पर सिडल ने बताया कि उनके कप्तान (रिकी पोंटिंग) ने मीडिया से बात करने के लिए साफ तौर पर मना किया है। जाहिर है, कप्तान की बात को ये दोनों खिलाड़ी टाल नहीं सकते थे और यही कारण है कि उन्होंने मीडिया से घुलने-मिलने की कोशिश नहीं की लेकिन उनकी यह 'हरकत' यह संदेश छोड़ गई कि आस्ट्रेलियाई खेमे में अपनी रणनीति का खुलासा होने का डर बना हुआ है।
वैसे भी नागपुर में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से आस्ट्रेलियाई रणनीति की 'धज्जियां' उड़ाई थीं उसे देखते हुए इन दो नए खिलाड़ियों के पास बताने के लिए कुछ खास नहीं था। और जहां तक उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात है तो वे इस बारे में भी बात करने की स्थिति में नहीं थे क्योंकि नागपुर में उनकी भूमिका नगण्य रही थी।
सिडल ने जहां गेंदबाजी के दौरान अपने 10 ओवर के कोटे में 55 रन खर्च किए थे वहीं हॉरित्ज ने इतने ही ओवरों में 54 रन लुटाए थे। सिडल के लिए संतोषजनक बात यह रही कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज का विकेट हासिल किया था लेकिन बल्लेबाजी में वह मात्र तीन रन बना सके थे। हॉरित्ज ने हालांकि निचले क्रम में संघर्ष करते हुए नाबाद 30 रन बनाए थे लेकिन उनका वह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications