्नराष्ट्रमंडल खेल: कलमाडी-फेनेल ने कहा, हम साथ-साथ हैं
गत गुरुवार को आयोजित क्वींस बैटन रिले समारोह के बाद कलमाडी और फेनेल के बीच बैठक हुई जिसमें दोनों ने अपने विवादों को सुलझाना बेहतर समझा। दोनों ने यह भी तय किया वे एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे।
दोनों ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "यह सहमति बनी है कि कुछ गलतफहमियां होने की वजह से कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई जो कि अफसोसजनक हैं। हम दोनों में सहमति बनी है कि हम मिलकर काम करेंगे। दोनों एक दूसरे की भूमिका का सम्मान करेंगे।"
बयान में कहा गया, "खेलों के आयोजन के अगले चरण के तहत 14 दिसम्बर को सीजीएफ समन्वय आयोग खेलों की तैयारियों की प्रगति का जायजा लेगा। इसकी समीक्षा रिपोर्ट सीजीएफ और आयोजन समिति मिलकर तैयार करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications