टेस्ट क्रिकेट के लिए फायदेमंद है भारत-आस्ट्रेलिया भिड़ंत
एडिलेड स्थित वॉलनगांग विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में इन दिनों भारत दौरे पर आए गिलक्रिस्ट ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले गिलक्रिस्ट अपने अभियान के तहत चेन्नई, बेंगलुरू, पुणे और मुंबई का दौरा कर चुके हैं।
गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत की टीम ने पिछले कुछ समय में आस्ट्रेलियाई वर्चस्व को जबरदस्त चुनौती दी है और इस लिहाज से उसके साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा न सिर्फ बदलाव लेती आस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी है बल्कि इससे विश्व क्रिकेट को भी काफी फायदा होगा।
गिलक्रिस्ट मानते हैं कि भारत और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज जैसी किसी श्रृंखला की जरूरत नहीं है क्योंकि इन टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत वैसे ही काफी रोचक होती है।
गिलक्रिस्ट ने कहा, "पहले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले अत्यंत रोचक हुआ करते थे। अब यह जगह आस्ट्रेलिया-भारत भिड़ंत ने ले ली है। मेरी नजर में यह विश्व क्रिकेट के लिए काफी अच्छा है। मैं इन दो टीमों के बीच नियमित अंतराल पर टेस्ट श्रृंखला कराए जाने का पक्षधर हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications