Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्विस इंडोर टेनिस : अपने 'घर' में फेडरर की लगातार 16वीं जीत

पहले दौर में बेल्जियम के क्वालीफाईंग खिलाड़ी ओलिवर रोकस को 6-3, 6-4 से पराजित करने के साथ फेडरर ने अपने घर में लगातार 16वीं जीत हासिल की है। फेडरर ने यह मुकाबला 66 मिनट में जीता। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक एस लगाए।

फेडरर ने सितंबर के बाद से एक भी मैच नहीं खेला था। वह इस दौरान खेली गई एशियाई प्रतियोगिताओं में भी नहीं खेल सके थे क्योंकि इस दौरान उन्होंने आराम करना बेहतर समझा था।

आराम के दौरान फेडरर ने अपने परिवार, खासतौर पर अपनी पत्नी और जुड़वा बेटियों के साथ समय बिताया। उनकी बेटियों का जन्म इस साल जुलाई में हुआ है।

फेडरर स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब 2006, 2007 और 2008 में लगातार तीन बार जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि का सम्मान करते हुए आयोजकों ने उन्हें तीन स्वर्ण ट्रॉफियां भेंट कीं।

बहरहाल, टूर्नामेंट के अगले दौर में फेडरर की भिड़ंत इटली के आंद्रेस सेप्पी से होगी। सेप्पी ने स्विट्जरलैंड के स्टेफाने बोहली को कड़े मुकाबले के बाद 4-6, 6-1, 7-5 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+