सेंचुरियन एकदिवसीय : बारिश के खलल के बाद खेल शुरू (लीड-4)
खेल रोके जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए थे।
हाशिम अमला 124 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 111 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि जेपी ड्यूमिनी 42 गेंदों पर 31 रन बनाकर अमला का साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ सात रन के निजी योग पर जहीर खान की गेंद पर यूसुफ पठान के हाथों लपके गए। स्मिथ का विकेट 16 के योग पर गिरा।
मोर्न वान वेक ने 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। वेक को युवराज सिंह ने अपनी गेंद पर कैच आउट किया। वेक ने दूसरे विकेट के लिए अमला के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी की।
अब्राहम डिविलियर्स 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर युवराज की गेंद पर धोनी के हाथों स्टंप आउट हुए। भारत की ओर से युवराज ने दो विकेट चटाकाए हैं जबकि एक विकेट जहीर के खाते में गया है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इस श्रृंखला में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। भारत की ओर से आशीष नेहरा की जगह पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications