सिडल भी स्वदेश लौटेंगे, स्थानापन्न की घोषणा 24 घंटे में (लीड-1)
पेन, होप्स और ली को स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वदेश लौटाया जा चुका है और अब मेहमान टीम ने सिडल को भी स्वदेश भेजने की तैयारी कर ली है। सिडल को शरीर के बाएं हिस्से में अकड़न के कारण स्वदेश भेजा जा रहा है।
पेन को अंगुली टूटने के कारण स्वदेश भेजा गया था जबकि होप्स की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव था। वह वडोदरा में पहले मुकाबले में खेले थे। दूसरी ओर ली को कोहनी में सूजन के कारण इस श्रृंखला को बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा।
मोहाली में सोमवार को भारत के साथ खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान सिडल की यह तकलीफ सामने आई। इस तकलीफ के कारण सिडल सिर्फ पांच ओवर गेंदबाजी कर सके थे।
आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो केविन स्मिथ ने बताया कि सिडल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें सावधानीवश स्वदेश भेजा जा रहा है। वह वहां क्रिकेट आस्ट्रेलिया की चिकित्सकीय टीम से अपना इलाज कराएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि सिडल के स्थान पर डिर्क नैन्स या फिर ब्रेट गीव्स को टीम में शामिल किया जा सकता है। चोटिल पेन के स्थान पर विकेटकीपर ग्राहम मानोउ को टीम में शामिल किया गया है जबकि होप्स के स्थान पर मोएसिस हेनरिक्स और ली के स्थान पर क्लिंटन मैके को भारत बुलाया गया है। ये तीनों खिलाड़ी मोहाली में खेले थे।
सात मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में सोमवार को भारत को 24 रनों से हराकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी।
पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी। पांचवां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पांच नवंबर को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications