आस्ट्रेलियन ओपन : फेडरर, वोज्नियाकी और जोकोविच सेमीफाइनल में (लीड-1)
गत चैम्पियन फेडरर ने मंगलवार को पुरुषों की एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हम वतन खिलाड़ी स्टानिसलास वावरिंका को 6-1, 6-3, 6-3 से हरा दिया। यह आठवां मौका है जब फेडरर लगातार रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर 2004, 2006, 2007 और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं। फेडरर छह बार विम्बल्डन और पांच बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं तथा एक बार फ्रेंच ओपन भी जीत चुके हैं।
विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाड़ी टॉमस बर्डिच को 6-1, 7-6 (7-5), 6-1 से शिकस्त दी।
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कारोलाइन वोज्नियाकी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
वोज्नियाकी ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में इटली की छठीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फ्रांस्सिका शियावोन को 3-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वोज्नियाकी ने रविवार को चौथे दौर के मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त लात्विया की खिलाड़ी एनास्तासिजा सेवास्तोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
पिछले वर्ष वोज्नियाकी आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक पहुंची थीं। वोज्नियाकी करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने अब तक 12 डब्ल्यूटीए महिला एकल खिताब जीते हैं।
विश्व की नौवीं वरीयता प्राप्त चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम चार में पहुंच गई हैं।
ली ना ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में 24वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की खिलाड़ी आंद्रिया पेटकोविच को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। उसने रविवार को चौथे दौर में आठवीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
ली ना ने हाल में संपन्न सिडनी इंटरनेशनल ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इसके अलावा वह लगातार नौ मैच जीतकर वर्ष 2011 में अब तक अजेय रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications