आस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम में क्रेजा शामिल
श्रृंखला का अंतिम मुकाबला पर्थ में रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए माइकल क्लार्क और सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन को आराम दिया गया है।
19 फरवरी से दो अप्रैल तक भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए क्लार्क और वॉटसन को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है।
केमरुन व्हाइट आस्ट्रेलियाई टीम की कमान सम्भालेंगे। क्लार्क की जगह हरफनमौला एडम वोग्स को टीम में शामिल किया गया है।
टीम में चौंकाने वाला नाम क्रेजा का है जिन्हें लगभग दो वर्ष बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। क्रेजा ने अब तक दो टेस्ट मैचों में 43.23 की औसत से 13 विकेट झटके हैं।
क्रेजा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच वर्ष 2008 में पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 5-1 से बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications