सिडनी एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया (लीड-3)
इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए रखे गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 24 गेंद शेष रहते 215 रन बनाकर मैच जीत लिया। ली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।
आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन नौ रन के निजी योग पर क्रिस ट्रेमलेट की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श छह रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
कप्तान माइकल क्लार्क को नौ रन के निजी योग पर क्रिस वोक्स ने माइकल यार्डी के हाथों लपकवाया।
केमरुन व्हाइट सात रन के निजी योग पर पॉल कोलिंगवुड की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद हैडिन भी 54 रन के निजी योग पर कोलिंगवुड की गेंद पर वोक्स को कैच थमाकर चलते बने। हैडिन ने 59 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।
स्टिवन स्मिथ ने 37 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। स्मिथ को ट्रेमलेट की गेंद पर यार्डी ने लपका। स्मिथ ने हसी के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की।
जॉन हास्टिंग्स 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने हसी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। हसी ने अपनी शानदार पारी में 89 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया।
इंग्लैंड की ओर से कोलिंगवुड और ट्रेमलेट ने दो- दो विकेट झटके जबकि शहजाद, और वोक्स के खाते में एक-एक विकेट गया।
इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 214 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस और मैट प्रायर ने की।
प्रायर बिना खाता खोले तेज गेंदबाज ली की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद स्ट्रॉस 23 रन के निजी योग पर रनआउट हो गए। स्ट्रॉस ने 27 गेंदों पर दो चौके लगाए।
इयान बेल 10 रन के निजी योग पर वॉटसन के शिकार हो गए। इयोग मोर्गन ने 41 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
मोर्गन को हसी ने क्लार्क के हाथों लपकवाया। मोर्गन ने ट्रॉट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। ट्रॉट ने 119 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।
कोलिंगवुड एक रन के निजी योग पर जेवियर डोर्थी के शिकाए हो गए। यार्डी भी कुछ खास नहीं कर सके और वह सात रन के निजी योग पर डोर्थी की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे।
ल्यूक राइट ने 46 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। राइट को हास्टिंग्स ने हैडिन के हाथों कैच करवाया। राइट और ट्रॉट ने सातवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
वोक्स 12 रन के निजी योग पर ली की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। शहजाद चार रन के निजी योग पर ली की गेंद पर व्हाइट के हाथों लपके गए जबकि ट्रेमलेट एक रन के निजी योग पर हसी के एक सीधे थ्रो पर रनआउट हो गए।
आस्ट्रेलिया की ओर से ली ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डोर्थी ने दो विकेट चटकाए तथा हास्टिंग्स, वॉटसन और हसी के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications