जब धोनी कुछ भूल गए..
ऐसा शायद ही कभी हो कि कप्तान अपनी टीम के खिलाड़ी का नाम भूल जाए.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ विश्व कप के पहले मैच में टॉस के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ.
टॉस के दौरान टीवी कमेंटेटर रवि शास्त्री ने उनसे पूछा कि टीम में से किस किस को ड्रॉप किया गया है.
धोनी का कहना था, “अश्विन, चावला, रैना और एक और खिलाड़ी है जो नहीं खेलेगा."
अपनी यादाश्त की भूल पर धोनी को भी हंसी आ गई.
जिस खिलाड़ी का नाम वो भूल गए वो हैं आशीष नेहरा जो पीठ दर्द के कारण टीम में नहीं हैं.
बांग्लादेश में मानो क्रिकेट के सामने सब कुछ ठहर सा गया है.
धोनी भूल गए नेहरा को
हरे और लाल रंग की बांग्लादेश की जर्सी पहने शनिवार को हज़ारों की भीड़ मैदान के अंदर और बाहर नज़र आई.
गुरूवार को उद्घाटन समारोह के बाद से ही देश में दुकानें, निजी कंपनियां और स्कूल या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से बंद हैं.
स्थानीय टीवी चैनलों ने पहले से तय कार्यक्रम रोक दिए हैं और 24 घंटे क्रिकेट से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं.
स्थानीय पुलिस प्रमुख काज़ी वजीदुल आलम का कहना है, “लगता है लोग पागल हो गए हैं. देर रात तक लोग नाचते रहे और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के नाम के नारे लगाते रहे."
मोटरसाईकिल पर सवार युवा झंडे लहराते हुए स्टेडियम का चक्कर लगा रहे थे.
उनमें से एक सोहेल एहसान का कहना था, “बांग्लादेश फिर शायद ही विश्व कप की मेज़बानी कर सके इसलिए ये वक्त जश्न मनाने का है. वैसे भी हमारी टीम इस मुकाबले की सबसे अच्छी टीमों में से है."
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
