Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल के लिए आवासीय भवनों के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई

बैठक में कुमारी शैलजा को बताया गया कि नवीनतम समीक्षा के अनुसार संभावित श्रेणी की कई इकाइयां निश्चित श्रेणी में तब्दील कर दी गयी हैं । 10268 तय कमरे हैं जबकि 1757 संभावित कमरे हैं। इन कमरों में 5645 पूरी तरह तैयार हैं जबकि शेष पर काम चल रहा है। सितम्बर के पहले सप्ताह में समीक्षा बैठक में 4238 कमरे तैयार होने की बात सामने आई थी। इसी बीच 1407 कमरे तैयार हुए यानी 55 प्रतिशत कमरे पूरी तरह तैयार हैं।

बैठक में बसंत कुंज और जसोला स्थित डीडीए के 5500 आवासीय फ्लैटों को चरणबद्घ तरीके से जनवरी-मई, 2010 के दौरान आईटीडीसी को दिए जाने का फैसला किया गया है। आईटीडीसी इन फ्लैटों को सजाएगी तथा उनका संचालन करेगी। साथ ही दिल्ली सरकार को बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम का बढ-च़ढक़र प्रचार करने की सलाह दी गयी है। फिलहाल दिल्ली में 1534 बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयां हैं जबकि लक्ष्य 3000 बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयां सृजित करने है।

बैठक में दिल्ली में अतिथिशालाओं के 11000 कमरों का भी राष्ट्रमंडल खेल के दौरान उपयोग में लाए जाने का फैसला किया गया है। पहाड़गंज और करोल बाग के इन अतिथिशालाओं का उन्नयन कराया जाएगा और इसके लिए मंत्रालय ने एमसीडी को 11़6 करोड़ रुपये की राशि देगा।

युवा एवं खेल मामले मंत्रालय ने बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय के होस्टलों में 3250 कमरों की उपलब्धता का संकेत दिया जिन्हें राष्ट्रमंडल खेल के दौरान उपयोग में लाने के लिए उन्नत करने का प्रस्ताव किया गया। हरियाणा सरकार ने सूरजकुंज, बढ़खल झील के पास अस्थायी आवास उपलब्ध करने का प्रस्ताव रखा। इच्छुक होटल एसोसिएशन तथा अन्य इस कार्य के लिए राज्य सरकार से संपर्क कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+