सानिया और मार्टिना ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपेन जीत किया 2016 का आगाज

मेलबर्न। भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने अपने कैलेंडर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला डबल्स खिताब जीतकर कर ली है। दोनों ने शुक्रवार केा महिला डबल्‍स का फाइनल जीत टाइटल अपने नाम किया।

आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी की यह लगातार 36वीं जीत है। मार्टिना और सानिया ने फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की एंड्रिया लाविचकोवा और लूट्सिया रेडिस्का को 7-6, 6-3 से हराया।

पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन दूसरा सेट एकतरफा रहा और सानिया-हिंगिस ने विपक्षी जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

यह इस जोड़ी का लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। दोनों इससे पहले पिछले वर्ष के विंबलडन और यूएस ओपेन का टाइटल जीता था।

Story first published: Friday, January 29, 2016, 13:20 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+