टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और प्रायर ने की। स्ट्रॉस आठ रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर विकेट कीपर ब्रैड हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। स्ट्रॉस का विकेट 23 रन के योग पर गिरा।
प्रायर ने 58 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें स्टिवन स्मिथ ने जेवियर डोर्थी के हाथों कैच करवाया। प्रायर ने ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। प्रायर का विकेट 136 के योग पर गिरा।
केविन पीटरसन ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। उन्हें स्मिथ ने शॉन मार्श के हाथों लपकवाया। पीटरसन का विकेट 158 के योग पर गिरा।
इयान बेल बिना खाता खोले स्मिथ की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। ट्रॉट ने 126 गेंदों पर छह चौके लगाए। ट्रॉट को डेविड हसी ने बोल्ड किया।
इयोन मोर्गन 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने ट्रॉट के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े।
पॉल कोलिंगवुड ने 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। उन्हें हसी ने केमरुन व्हाइट के हाथों कैच करवाया।
माइकल यार्डी 27 गेंदों पर छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कोलिंगवुड के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
अजमल शहजाद चार रन बनाकर हसी की गेंद पर शेन वॉटसन के हाथों लपके गए जबकि क्रिस ट्रेमलेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से हसी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्मिथ के खाते में तीन विकेट गया वहीं एक विकेट ली ने चटकाए।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।