For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस्लामाबाद में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबला, तारीख आई सामने

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस पर मुकाबला इस्लामाबाद में होगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ(एआईटीए) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबला इस्लामाबाद में ही होगा लेकिन इससे पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मुकाबला 29 और 30 नबंवर को या फिर 30 नबंवर और 1 दिसंबर को करवाया जाएगा।

एआईटीए ने कहा, ''वहां सुरक्षा हालात का चार नवंबर को फिर जायजा लिया जाएगा ताकि यह तय हो सके कि मुकाबला इस्लामाबाद में होगा या कहीं और ।'' आईटीएफ की डेविस कप समिति ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक तनाव के मद्देनजर मुकाबले अन्यत्र स्थानांतरित करने के भारत के अनुरोध के बाद इसे नवंबर तक स्थगित कर दिया था । जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापिस लेने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कम कर दिए थे ।

इसके बाद से डेविस कप मुकाबले को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थी । भारत ने मुकाबले के लिए मजबूत टीम का ऐलान किया था लेकिन जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के दूत को देश छोड़ने को कहा । दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवा रोक दी थी और भारत के खिलाफ लगातार आक्रामक बयान जारी करके अंतरराष्ट्रीय विवाद खड़ा करने की कोशिश की थी। बढ़ते तनाव के बावजूद हालांकि भारत के खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया था कि वह हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि यह द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं है।

Story first published: Friday, September 13, 2019, 19:48 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+