Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Davis Cup : भारत ने पाकिस्तान को राैंदा, पेस-जीवन की जोड़ी ने डबल्स मुकाबला जीता

नई दिल्ली। भारत ने डेविस कप में पाकिस्तान को राैंदते हुए 3-0 की बढ़त बनाई। लिएंडर पेस और जीवन नेदुनचेझियान की जोड़ी ने मोहम्मद शोएब- हुफैजा रहमान को हराकर डबल्स मुकाबला जीत लिया है। शनिवार को कजाखस्तान के नूर सुल्तान में इस भारतीय जोड़ी ने सिर्फ 53 मिनट में शोएब- हुफैजा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से धूल चटाई।

यह पेस की डबल्स मैच में 44वीं जीत है। पिछले साल ही पेस डेविस कप में 43वां मैच जीतकर सबसे सफल डबल्स खिलाड़ी बने थे। उन्होंने तब इटली के निकोला पिट्रेंग्ली को हराया था। बता दें कि यह मैच सिंतबर में इस्लामाबाद में होना था लेकिन दोनों देशों के बीच उस समय रिश्ते बेहद खराब चल रहे थे जिस कारण भारत ने मैच स्थल को बदलने की मांग की थी।

हालांकि शुरूआती समय में पाकिस्तान की जोड़ी दवाब बनाती दिखी। हुफैजा और शोएब ने पहले गेम में सर्विस बरकरार रखी, लेकिन भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम में उनकी सर्विस तोड़कर 3-1 से बढ़त बनाते हुए वापसी की। पांचवें गेम में फिर उनकी सर्विस तोड़कर पेस और जीवन ने अपना पलड़ा भारी कर लिया। जीवन ने 30-15 पर डबल फॉल्ट किया, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव नहीं बना सके और भारत ने बढ़त बना ली। पहला सेट जीतने के बाद भारतीयों ने दूसरा सेट भी आसानी से जीत लिया।

इससे पहले शुक्रवार को रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल ने पाकिस्तान के अपने प्रतिद्वंद्वियों को टेनिस का कड़ा सबक सिखाते हुए डेविस कप मुकाबले में भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई थी।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 15:34 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+