-Staff
नई दिल्ली, 18 नवंबर: बांग्लादेश में आयोजित अंडर-16 दक्षिण एशिया टेनिस चैंपियनशिप भारत की जूनियर टीम ने जीत ली है। भारतीय खिलाड़ियों-शाहबाज खान, एसवी अभिषेक और मोहित मयूर ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
लीग मुकाबलों के बाद भारतीय टीम शीर्ष पर रही। इस चैंपियनशिप में भारत की टीम एक भी मैच नहीं हारी। यहां तक पहुंचने के लिए उसने बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की टीमों को राउंड-रोबिन दौर में हराया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 18, 2008, 14:15 [IST]
Other articles published on
Nov 18, 2008