Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन ओलंपिक में भारतीयों के बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद: माकन

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने अगले साल होने वाले लंदन ओलंपिक में भारतीय खिलाडि़यों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा है कि सरकार का प्रयास खेल के इस महाआयोजन में पदकों की संख्या बढ़ाना है।

दिल्ली में एक गैर सरकारी संगठन नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ इंप्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल की ओर से आयोजित हेलेन केलर पुरस्कार समारोह में माकन ने कहा, अगले साल लंदन ओलंपिक में हमार प्रयास पदकों की संख्या बढ़ाने का है।

इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जरिए सभी प्रमुख खेल केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि लंदन में ओलंपिक में हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, जल्द ही साई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करूंगा। इसमें खिलाडि़यों की तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी। वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत को एक स्वर्ण सहित सिर्फ तीन पदक हासिल हुए थे और पदक तालिका में वह 50वें स्थान पर रहा था।

माकन ने विकलांग (डिफरेंटली एबल्ड) खिलाडि़यों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा, अब ओलंपिक, राष्टमंडल और एशियाई खेलों की पदक तालिका में पैराओलंपिक खेलों के पदक भी जोड़े जाएंगे। एेसे में जिस देश को पदक तालिका में उंचा स्थान हासिल करना है, उसे पैराओलंपिक खेलों पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+