Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

17 हजार रनों के आंकड़े से 7 रन दूर रह गए तेंदुलकर

तेंदुलकर को इस जादुई आंकड़े को छूने के लिए सोमवार को मोहाली में आस्ट्रेलिया के जारी चौथे एकदिवसीय मैच में 47 रन बनाने की जरूरत थी लेकिन वह 40 रन के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौट गए।

अपने करियर का 434वां मैच खेल रहे तेंदुलकर ने इस आंकड़े को छूने के लिए अथक प्रयास किया लेकिन 40 रन के व्यक्तिगत योग पर वह नेथन हॉरित्ज की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। तेंदुलकर ने 68 गेंदो का सामना करते हुए छह चौके लगाए।

16,993 हजार रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान तेंदुलकर ने कुल 44 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1851 चौके और 177 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।

तेंदुलकर ने 18 दिसंबर, 1989 को गुजंरावाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी।

तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं। उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं। टेस्ट मैचों में उनका औसत 54.58 का रहा है, जो समकालीन बल्लेबाजों में काफी अच्छा माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+